क्राइमदुबहड़बलियाबिग ब्रेकिंग

छिनैती मोबाइल के साथ एक नफरअभियुक्त गिरफ्तार


दुबहड़(बलिया)। थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा 304 बीएनएस से सम्बन्धित घटना की विवेचना के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना में प्रयुक्त कार से 01 अभियुक्त बिहार जाने की फिराक में जनेश्वर मिश्र सेतु की ओर आने वाला है। प्राप्त सूचना पर सोमवार के दिन थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा जनेश्वर मिश्र सेतु पर सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोककर उसमें बैठे व्यक्ति की तलाशी ली गयी। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 01 अदद मोबाइल फोन वीवो T4X बरामद हुआ। बरामद मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.06.2026 को वह अपने साथी विशाल गौड़ पुत्र रामजी गौड़ निवासी पिपरपाती थाना बांसडीह रोड/दुबहड़ ऊजनपद बलिया के साथ कार में था, जहां उसके साथी द्वारा एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल फोन छीन लिया गया था। उक्त मोबाइल को पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बरामद कर लिया एवं अभियुक्त दीपक यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया, उम्र लगभग 32 वर्ष को समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया एवं विशाल गौड़ पुत्र रामजी गौड़ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। घटना में प्रयुक्त इटियास क्रॉस कार को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ० नि० राजकुमार, हे०का० मनोज कुमार, का० शिवम , का० अभिजीत यादव,रि० का०दीपक चौहान एवं का० रवि मौर्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button