
रसड़ा(बलिया)।श्रीमती फुलेहरा स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कमतैला, रसड़ा के बी. फार्मा के छात्र अशोक चौहान ने प्रतिष्ठित जीपीएटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र एवं संस्थान का नाम रोशन किया है।जीपीएटी (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है, जिसके माध्यम से एम. फार्मा में प्रवेश तथा छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलता है। यह परीक्षा देशभर के फार्मेसी छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।अशोक चौहान की इस सफलता पर कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। संस्थान के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह एवं प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार मौर्य ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान कॉलेज के शिक्षक कमलेश कुमार, अनुज कुमार गुप्ता, कमलेश मौर्य, किशन यादव, बृजेश यादव, मनीष राय, कुमारी काजल, आदित्य राय, अमरनाथ एवं स्टाफ ने भी छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।यह सफलता छात्र के कठिन परिश्रम, लगन एवं संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वातावरण का परिणाम है।



