कार्यक्रमबलिया

विधायक केतकी सिंह ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास,क्षेत्र में आवागमन होगा आसान

बांसडीह( बलिया) । क्षेत्र के हुसेनाबाद व रेवती में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने 37 करोड़ 68 लाख से बनने वाली साढ़े सोलह किमी लम्बी सड़क के लिए भूमि पूजन किया।
केवरा, हुसेनाबाद से कुसौरी गांव होकर नपं रेवती तक सड़क के बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की राह आसान हो जाएगी। केवरा गांव से हुसेनाबाद , बिसौली होते हुए कुसौरीकंला , रेवती तक जाने वाली सड़क लम्बे समय से क्षतिग्रस्त थी। विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की योजना बनायी हैं। वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा पाठ के बीच इसका शिलान्यास विधायक ने किया।

उन्होंने कहा कि 37 करोड़ 68 लाख सात हजार हजार रुपये से साढ़े 16 किमी लम्बी सड़क बनेगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शासन से तीन करोड़ 68 लाख 18 हजार रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। सड़क के बन जाने से केवरा , हुसेनाबाद, कोलकंला विसौली, ताहिरपुर,बरियारपुर, कुसौरी, रेवती आदि गांवों के लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी। उन्होंने बताया कि सहतवार,बलेऊर, खोरौली हुसेनाबाद सड़क का भी टेंडर हो गया है तथा यह लगभग 13 करोड़ की लागत से बनेगा।
विधायक ने बताया कि बांसडीह
विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य सड़के प्रस्तावित है। इस दौरान नीरज दूबे, भोलाओझा, रंजन सिंह, मांडलू सिह,पप्पू केसरी,सुनिल केसरी,अनिल सिंह,पृथवीराज ,आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button