कार्यक्रमबलियालालगंज

धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवश

लालगंज(बलिया) । मुरलीछपरा ब्लाक क्षेत्र के भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन श्री परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन श्री परमेश्वर गिरि ने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं, जिससे देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। पूर्व मण्डल अध्यक्षबिरेन्दर शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जिससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय सिंह, चंदन प्रसाद गोंड़, अनिल शर्मा, बिरेन्द्र ठाकुर, विमल ठाकुर, नीरज ठाकुर, गुलाब चन्द्र, परमेश्वर यादव, डॉ. सुनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रीमती इन्दु देवी, आतिश कुमार यादव, गोलू कुमार, दीपक गुप्ता, राम कुमार गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button