बलियाबिग ब्रेकिंग

सीवर खुदाई में टूटी पानी की पाइपलाइन,सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

बलिया। संवाददाता बलिया,बांसडीह मुख्य सड़क पर शहर कोतवाली के पास चल रहे सीवर निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को जेसीबी की खुदाई से जल निगम की पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप टूटने के कारण तेज़ी से पानी बहने लगा, जिससे सड़क पर जलभराव हो गया और आसपास की कई गलियों व घरों में पानी घुस गया हैं।
अचानक हुए इस हादसे से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी भर जाने से दैनिक कार्य प्रभावित हो गए, वहीं सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोगों ने आरोप लगाया कि सीवर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि शनिवार को ही सूचना देने के बाद भी विभाग के कर्मचारी मौके पर नही पंहुचे हैं तथा क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नही किया गया। रविवार को पानी लगातार बह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button