एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगमौतरसड़ा

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत


रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दो जगहों पर सड़क दुघर्टनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया।पहली हादसा क्षेत्र के लखनेश्वरडीह स्थित मीरा बाबा स्थान के मोड़ के पास मंगलवार की शाम को हुई। यहां पर ट्रक की चपेट में आकर रोहना निवासी बाइक सवार रामू यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक बाइक से अपने बहन के यहां गाजीपुर जिले में जा रहा था।उधर, दूसरी दुर्घटना रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम को हुई। यहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार सासाराम (बिहार) निवासी लुकमान खां (34 )की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि लुकमान स्थानीय कस्बा के मोहल्ला उत्तर पट्टी निवासी नाथू खां के दामाद हैं।वह उत्तर पट्टी मोहल्ले में ही एक किराए की मकान में रहते थे। क्षेत्र के अमहर चट्टी पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे।वहां से साइकिल से रसड़ा स्थिति घर लौट रहे थे।वे चट्टी से कुछ ही दूर आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे।तभी रसड़ा की ओर से जारी तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही नाते-रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। वहां पर परिजन और रिश्तेदार रोने-बिलखने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button