एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

डीजे विवाद में बवाल,भाग रहे बाराती की सड़क हादसे में मौत

बांसडीह(बलिया)। क्षेत्र के जयनगर गांव में मंगलवार की देर रात वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया है। मारपीट के बाद बाइक से भाग रहे तीन बाराती ताहिरपुर गांव के पास सड़क हादसा का शिकार हो गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव से छांगुर राजभर के घर से बारात जयनगर निवासी गणेश राजभर के घर आई थी। द्वारपूजा में नाच गाने के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई।मारपीट से डरकर छांगुर राजभर के रिश्तेदार उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा गांव निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र राजभर अपने दो साथियों चांड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेश राजभर और 23 वर्षीय नितिन राजभर के साथ बाइक से वहां से भाग गये। टीएस बंधा मार्ग पर ताहिरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गया। जबकि शैलेश व नितिन को गंभीर चोट आईं। हादसा के बाद साथियों ने देर रात सत्येंद्र को पीएचसी मनियर ले गये। वहां चिकित्सक ने जांचकर सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। लेकिन साथी सत्येंद्र को तुरंत जिला अस्पताल लेकर चले गए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि किया। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कारवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button