कार्यक्रमधरना प्रदर्शनबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

मुंसिफ न्यायालय परिसर में समस्याओं को लेकर हर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता


रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा की बैठक शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि रसड़ा में मुंसिफ न्यायालय स्थापित हुए करीब चार साल हो गए, लेकिन अभी तक यहां पर शौचालय, मूत्रालय, निरीक्षण कक्ष में कुर्सी-मेज, पत्रावलियों के रख-रखाव के लिए आलमारी, मुख्य गेट पर न्यायालय का बोर्ड, चहारदीवारी निर्माण, अधिवक्ता चेंबर के लिए भूमि की व्यवस्था नहीं होने तथा मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय और बिजली विभाग के आफिस को यहां से अन्यत्र नहीं हटाए जाने से अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हो रही है। अधिवक्ताओं ने बताया कि इन समस्याओं के संबंध में कई बार डीएम, जनपद न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद को पत्र और प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद यहां की समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने बताया कि समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर मजबूरी बस हम अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को धरना व न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक में अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, द्वारिका सिंह, भगवती सिंह, दीपक रावत, सुशील सिंह, रवि शर्मा, अजय सिंह, नवरत्न यादव, जावेद अख्तर, अजय यादव, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश यादव, प्रमोद वर्मा आदि रहे। संचालन अमित मणि त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button