
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में 21 फरवरी से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय नवकुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के लिए बंगाल से आए कारीगरों द्वारा मण्डप का निर्माण पूरा हो चुका है और कई स्थानों पर आकर्षक गेट भी तैयार कर दिए गए हैं।इस महायज्ञ में समस्त ग्रामवासियों समेत क्षेत्र के लोग भी लगे हुए हैं।इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के बासुदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, रणजीत सिंह, पिंकू सिंह, शिवजी सिंह आदि लोग दिन रात महायज्ञ की तैयारियों में जुटे हैं। इस संबंध में गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा।इस दौरान नौ दिन तक अयोध्या की सुप्रसिद्ध रामकथा वाचिका गौरी गौरांगी प्रतिदिन रामकथा प्रवचन करेंगी।



