नपं अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू की गाड़ी को गाजीपुर में मारी टक्कर, ड्राइवर से मारपीट,जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

बलिया। वाराणसी से वापस लौटते समय सोमवार की देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष बांसडीह सुनील कुमार सिंह बब्लू की गाड़ी को गाजीपुर में एक अन्य वाहन सफारी ने टक्कर मार दी। सफारी गाड़ी में सवार लोगों ने चेयरमैन के चालक के साथ मारपीट की तथा गोली मारने की धमकी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष अपने चालक व व्यापार मंडल अध्यक्ष बांसडीह विजय कुमार गुल्लर के साथ वाराणसी से लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन गाजीपुर क्षेत्र में पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी से उतरे लोगों ने चालक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, गोली मारने की धमकी देने लगे। ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा तो सफारी गाड़ी सवार लोगों ने गाड़ी का दूर तक पीछा किया।
गाजीपुर कोतवाली पहुंचे चेयरमैन ने पुलिस को जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



