
रसड़ा (बलिया)। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित मोहल्ला संत रविदास नगर (महावीर अखाड़ा) से संत शिरोमणि रविदास की आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा जुलूस सोमवार को निकाली गई। जुलूस में सबसे आगे ऊंट, घोड़े चल रहे थे।इस दौरान डीजे की धुन पर भक्ति में मगन बड़ी संख्या में श्रद्धालु थिरकते हुए जयकारा लगाते चल रहे थे। जुलूस कस्बा के ब्रह्मस्थान, सदर बाजार, मुंसफी मोड़, हास्पीटल रोड, पानी टंकी मोड़, मिशन रोड, भगतसिंह तिराहा, प्यारेलाल चौराहा, स्टेशनरोड आदि मार्गों पर भ्रमण किया। जुलूस में बसपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, विनोद कुमार, सभासद प्रतिनिधि मनोज भारती, रणजीत कुमार, मुरली प्रसाद, परशुराम भारती, राहुल कुमार, दुर्गेश कुमार, श्रीप्रकाश, रामबाबू, भीखू प्रसाद, अजय कुमार, सुधीर कुमार, प्रिंस कुमार, महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, आदित्य कुमार, आशीष कुमार आदि



