शहीद SSB जवान के गांव पहुंचते ही भावुक माहौल,परिजनों व जवानों में नोंक-झोंक

लालगंज (बलिया) । बैरिया तहसील क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी S S B के शहीद जवान शम्भू नाथ सिंह के पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीण में मचा कोहराम शहीद जवान की अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का ताता लगा रहा ।

सिलिगुड़ी में तैनात शहीद जवान के शव को लेकर पहुँचे SSB के जवानों और परिजनों के बीच नोंक-झोंक हो गई। शहीद के भाई ने SSB पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह मौके पर पहुँचे और परिजनों से वार्ता की।

वहीं जनसेवक श्री निर्भय नारायण सिंह (रेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने भी उच्चाधिकारियों से बातचीत कर शहीद जवान की पत्नी और बच्चों को आर्थिक सहायता, नौकरी व पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया।
सभी सम्मानित जनों की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई।



