प्रशासनिकबलियालालगंज

19 लाख की लागत स बनी सहकारी समिति भवन जर्जर,10 साल बाद भी विभाग को सुपुर्द नहीं

न्याय पंचायत मुरारपट्टी के किसानों को खाद-बीज के लिए 5 किमी दूर भटकना पड़ रहा

लालगंज(बलिया) । मुरलीछपरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हृदयपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित साधन सहकारी समिति शिवपुर कपूर दीयर का भवन दस वर्ष बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग को सुपुर्द नहीं किया जा सका है। हैरत की बात यह है कि सरकारी धन से बनी यह इमारत अब जर्जर होकर टूटने-गिरने की स्थिति में पहुंच गई है।
समिति भवन के अनुपयोगी पड़े रहने से न्याय पंचायत मुरारपट्टी के किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खाद और बीज के वितरण के लिए किसानों को लगभग पांच किलोमीटर दूर दूसरी समिति पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकारी संपत्ति बर्बाद हो रही है।
स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा भवन को शीघ्र मरम्मत कर समिति संचालन शुरू कराने की मांग की है।
सरकारी धन का सरकारी नुमाईन्दे का जमीनी हकीकत यह समिति भवन सच ब्या कर रही है जिसका लाभ आज तक किसानों को नहीं मिला ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button