
दयाछपरा( बलिया)।शिक्षा क्षेत्र बैरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार की देर शाम हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रजनी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद विजेता व उपविजेता स्काउट गाइड टीमों को पुरस्कृत किया गया तथा छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वार गीत,डांस लघु नाटक आदि का प्रदर्शन कबीले तारीफ रहा।कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष,राधेश्याम पांडेय जिला मंत्री,श्रीमती मीरा सिंह जिला कोषाध्यक्ष,सुखदेव पांडेय,राजीव नयन पांडेय,अवनीश कुमार पांडेय,दिनेश तिवारी,चंद्र भूषण सिंह,युवाकवि व विद्यालय के अध्यापक श्वेतांक सिंह,गुप्तेश्वर सिंह,पवन सिंह ,निर्भय नारायण सिंह स्काउट गाइड प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।



