
लालगंज (बलिया)। खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित अतिद्वय रुद्र महायज्ञ के तहत भव्य जलयात्रा का आयोजन 21 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा। यह जलयात्रा सुबह 8 बजे आश्रम संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर) से शिवपुर गंगा घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
जलयात्रा में आकर्षक रथ-झांकियों के साथ सैकड़ों हाथी, घोड़े एवं विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

महायज्ञ के आयोजक एवं संत स्वामी हरिहरानन्द जी ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में जलयात्रा में शामिल होने की अपील की है। जलयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।



