कार्यक्रमबलियारसड़ा

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को 12वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


रसड़ा (बलिया)।स्थानीय ब्लॉक के पूर्व प्रमुख स्व. चंद्रदीप सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर नगर से सटे उनके छितौनी आवास पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, अधिवक्ताओं, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों समेत शिक्षकों, समाज सेवी आदि लोगों ने पूर्व प्रमुख के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा पूर्व प्रमुख ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज व प्रतिनिधि रमेश सिंह, पीसीएफ चेयरमैन बाल्मिकी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव, तारकेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, सुधीर सिंह, पंकज सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, अनिल सिंह, भोला सिंह, चंद्रशेखर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अवधेश सिंह, द्वारिका सिंह, इनल सिंह, सत्यनारायण यादव, रणधीर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, बलवंत सिंह, टुनटुन सिंह, गिरीश नारायण सिंह, ठाकुर मंगल सिंह, राजेश उपाध्याय, रमाकांत सिंह, सुनील दूबे, विजय शंकर यादव, राधेश्याम यादव, पुरुषोत्तम यादव, लल्लन यादव, विवेकानंद यादव आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button