क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार


लालगंज (बलिया) । दोकटी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया की पीड़िता ने मामले की 09 दिसम्बर को दोकटी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनेश पासवान पिछले दो वर्षों से शादी का भरोसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 264/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धर-पकड़ को अभियान चलाया।
दोकटी थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की जिसमे उप निरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया कांस्टेबल नरसिंह पटेल तथा महिला कांस्टेबल कविता चौहान ने दबिश देकर आरोपी दिनेश पासवान पुत्र कुंवर पासवान निवासी हृदयपुर, थाना दोकटी, जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button