
बलिया। नगर के चौक- स्टेशन रोड से बुधवार को एक कपड़ा दुकानदार की बाइक चोरी हो गई। शहर से सटे निधरिया गांव निवासी रमाशंकर की चौक में होजरी कपड़े की दुकान है। बुधवार को उनके पुत्र अमित कुमार ने अपनी सफेद रंग की टीवीएस अपाची बाइक (यूपी 60 एक्यू 9903) दुकान से कुछ दूरी पर गली में खड़ी की थी। रात में दुकान बंद करके घर आने के लिए गली में गए तो बाइक गायब थी। अमित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।




