कार्यक्रमबलियारसड़ा

रसड़ा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई पदयात्रा


रसड़ा(बलिया)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को 358 विधानसभा स्तरीय महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा रसड़ा के रामलीला मैदान से निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए श्रीनाथ मठ परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई।नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान आज भी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा स्रोत है। पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और एनसीसी कैडेटों ने भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें, वंदेमातरम आदि के नारे लगाते चल रहे थे। इस पदयात्रा में भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, अविनाश सोनी, निर्मल पांडेय, इकबाल अंसारी, सर्वजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप सोनी, ठाकुर मंगल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button