एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

सड़क हादसा:बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली पुल पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक (UP21CT 5082) भरौली की तरफ से बिहार की ओर जा रहा था, जबकि सामने से बाइक पर सवार दो भाई बिहार की ओर से भरौली की तरफ आ रहे थे।

मृतकों की पहचान अंकित यादव (22) और कृष्ण यादव (25) पुत्रगण गोधन यादव, निवासी मोहन छपरा, थाना दुबहड़, जनपद बलिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ट्रक तथा उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button