कार्यक्रमधरना प्रदर्शनबलियारसड़ा

मुंसिफ न्यायालय गेट के पास विभिन्न मांगों को लेकर वकीलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन


रसड़ा (बलिया)।मुंसिफ न्यायालय के गेट के पास सड़क पर फल विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध के खिलाफ और कोर्ट परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे न्यायालय गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे करीब पंद्रह मिनट तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर उत्तरी पुलिस चौकी इंचार्ज राजकेशर सिंह पहुंच कर अधिवक्ताओं को अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। इसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और अस्पताल गेट से लेकर थाना रोड होते हुए प्राइवेट बस स्टॉप तक सड़क के पटरी से अतिक्रमण को हटवाया।इसी क्रम में अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के सदस्यों की आमसभा की बैठक सिविल कोर्ट परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान कोर्ट परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें मुंसिफ न्यायालय गेट के पास चारों तरफ फल और चैन की दुकानें के साथ ही कोर्ट परिसर में सिलाई, बुक फाइंडिंग, घड़ी बनाने, सैलून व धोबी की कपड़ा प्रेस करने की लगाए गए दुकानों और पुलिस द्वारा सीज वाहनों को हटाने तथा न्यायालय परिसर में शौचालय, मुत्रालय, पीने की पानी की इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था, चहारदीवारी और मुख्य गेट का निर्माण कराने आदि की एसोसिएशन की ओर से की गई मांगों पर प्रशासन द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर सर्वसम्मति से आमसभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता सात दिन बाद आंदोलन को बाध्य होंगे।प्रस्ताव की प्रतिलिपि उच्च न्यायालय इलाहाबाद, जनपद न्यायाधीश, सिविल जज जूनियर डिविजन, डीएम, एसपी आदि को भी भेजा गया है।इस दौरान इंद्रदेव प्रसाद यादव, रामशब्द यादव, द्वारिका सिंह, भगवती प्रसाद सिंह, भुवनेंद्र सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, नवरत्न यादव, सबिता सिंह, दीपक रावत, अरविंद सिंह आदि रहे। संचालन एसोसिएशन के महामंत्री अमित मणि त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button