
रसड़ा (बलिया)।भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अभिकर्ता यूनियन रसड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और अभिकर्ता सम्मान समारोह गुरुवार को अभिकर्ता कक्ष में आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनियन के संरक्षक मोतीचंद यादव, विशिष्ट अतिथि मुन्नुराम गुप्त, रमेश सिंह, अवधेश तिवारी, मैनेजर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।इस दौरान नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अख्तर अहमद अंसारी व अजय सिंह, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार, जितेंद्र यादव व संजय यादव, संगठन मंत्री गुलाब चंद्र गोंड, आय-व्यय निरीक्षक अरशद अली, सीएलआईए मेहीलाल गुप्त, सूचना प्रसारण मंत्री गोपालजी को शपथ दिलायी और उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि मोतीचंद यादव ने कहा कि बीमा व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि अभिकर्ता लोगों तक बीमा की सुविधा पहुंचा कर न सिर्फ सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सहारा भी प्रदान करते हैं। अभिकर्ता यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दीघा कोलकाता में होने वाले राष्ट्रीय अभिकर्ता सम्मेलन एवं मोटिवेशनल सेमिनार में अभिकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया।इस मौके पर मंटू सिंह, परमात्मा राम, मुरारी शंकर सिंह, रमेश चौहान, पंचम गुप्त, लाल बहादुर राजभर, अखिलेश सिंह, संतोष यादव, तारकेश्वर पांडेय, अरविंद गुप्त, बब्बन पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह व संचालन महामंत्री दयाशंकर विद्यार्थी ने किया।



