एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

कार की टक्कर से महिला की गई जान


रसड़ा (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कार की टक्कर से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि हलधरपुर (मऊ) थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ चौहान अपने परिवार के साथ क्षेत्र के सरदासपुर गांव की मोड़ के पास किराए की मकान में रहता है।वह यहीं पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीविकापार्जन करता है।शाम को उसकी पत्नी 45 वर्षीया चंदा देवी सरदासपुर मोड़ स्थित अपने घर के बाहर खड़ी थी।इस बीच कासिमाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक ही अपनी गाड़ी से घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जा में लेकर चालक को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन रोने-बिलखने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button