
रसड़ा (बलिया)। मथुरा पीजी कॉलेज में गुरुवार को ‘भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत दंड से न्याय की ओर’ विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई तथा उन्हें समाज में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक न्यायोन्मुख एवं पारदर्शी बनाएगी।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को कठिनाइयों से घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर देश सेवा करनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने नये अपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्राचार्य प्रो. धनंजय सिंह, प्रो. बब्बन राम, डॉ. आलिया खातून, स्वाति सिंह बिसेन, डॉ. सुरेश कुमार मिश्र, डॉ. विजय चौबे, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. शरद पवार, महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



