कार्यक्रमबलियारसड़ा

छठ पर्व की पूर्व संध्या पर नागाजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन


रसड़ा (बलिया)। लोक आस्था के महापर्व छठ की पूर्व संध्या पर शनिवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा-रसड़ा के प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं विद्यालय के पूर्व छात्र रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की प्रमुख चेतना सिंह रहीं, जिन्होंने भैया-बहनों के साथ मिलकर अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं।

भैया-बहनों ने प्रश्न के स्वरूप में ऐसा मनमोहक प्रदर्शन किया कि पूरा परिसर आस्था, भक्ति और लोकसंस्कृति के रंग में डूब गया।मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. हेमंत सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकजीवन की आत्मा है, जो प्रकृति, सूर्य और मातृत्व के प्रति श्रद्धा का अद्भुत प्रतीक है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने सभी को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button