
लालगंज(बलिया) । दीपावली के पावन पर्व पर सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप सोमवार को मुरारपट्टी स्थित बजरंगबली मंदिर से विशाल महाबीरी झंडा जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया।
दीपावली के दिन महाबीरी झंडा जुलुस की परम्परा दस दशक पूर्व स्व० रधुनंदन पाठक द्वारा स्थापित की गयी थी । प्रत्येक वर्ष दीपावली के पूर्व संध्या पर कार्तिक चतुर्दशी को बजरंगबली का जन्मदिन मनाया जाता है, इस अवसर पर प्राचीन परम्परा के अनुसार बैदिक मंत्रोचार के साथ प0 अमृत प्रकाश दुबे ने बजरंबली का भब्य पूजन अर्चन करायी त्तपश्चात सुन्दरकाण्ड पाठ भजन कीर्तन किया गया और दूसरे दिन दीपावली को बजरंगबली का भब्य झंडा जुलुस मंदिर परिसर से विधिवत हनुमान जी की पाल्कि का भब्य पूजन -अर्चना के बाद बजरंगबली की जयकारों के साथ जुलूस मन्दिर का चक्रमण कर रवाना हुआ।जुलुस मे सम्मिलित होने के लिये सुबह से ही मन्दिर पे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है ।

जुलुस मे परंपरागत ढोल-नगाड़ों तथा गाजा बाजा की गूंज, भक्ति गीतों की स्वर लहरियों की गूंजायमान रही । जुलुस मे आगे बिशाल बजरंगबली का ध्वज त्तपश्चात हनुमान जी पाल्कि तथा उसके पीछे पीछ भगवा झंडा लिये युवाओ की लम्बी कतार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
जुलूस में शामिल युवाओं ने “जय बजरंगबली” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।
जुलुस बजरंगबली मन्दिर से उठकर बीएसटी बंधा काली मन्दिर होकर मुरारपट्टी मठिया वहा से लालगंज बाजार का चक्रमण करते इंटर कालेज होते हुये पुनः मन्दिर पर पहुंची जगह-जगह सभी मन्दिरो पर पूजन अर्चन कर मन्दिर का ध्वजा बदलते जुलूस पुनः मन्दिर पर वापस आयी जहाँ प्रसाद बितरण कर समाप्त हुयी ।
” मुरारपट्टी निवासी श्रद्धालु किशोर पाठक ने बताया की मैं अपने पूर्वजों के चौथी पीढ़ी का सदस्य हूँ । यह पूजन अर्चन की परम्परा हमारे चौथी पीढ़ी से चली आ रही है जिसमे पूरा गाँव हर्ष उल्लास के साथ यह परंपरा आज भी पूरे जोश और आस्था के साथ निभाई जाती है। दीपावली पर महाबीरी झंडा जुलूस निकालना हमारे गांव की पहचान बन चुका है।”
वहीं ग्राम प्रधान मुना राम ने कहा, “यह जुलूस न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि लोगों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है। युवाओं की भागीदारी देखकर गर्व होता है।”
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, लालगंज चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया के एस आई पवन निगम साथ दर्जनों पुलिसकर्मी मुस्तैद रही। पूरी यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
दीपावली की जगमगाती रोशनी में आस्था की यह लौ दो सौ वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी उजागर करती रही — श्रद्धा, ऊर्जा और एकता का यह संगम भक्तिभाव का अद्भुत उदाहरण है । महाबीरी झंडा जुलुस मे गिरधारी पाठक, सोनू पाठक, रबिंन्द्र पाठक,प्रदीप पाठक, नन्दन पाठक,बाऊल पाठक, चंद्रेश तिवारी, सुकान्त पाठक अभिनंदन पाठक मनोज पाठक, गोलू ओझा,आदि लोग उपस्थित रहे ।



