
8 वर्ष के पुत्र तनिष्क ने दी मुखाग्नि
दयाछपरा (बलिया)।आर्मी के शाहिद नायक सोनू वर्मा 33 का पार्थिव शरीर नवका गांव, टांडी में पहुंचते ही अपने लाल का अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा ,जहां हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने अपने लाल को फूल माला से अंतिम विदाई दी।

साथ ही पार्थिव शरीर के साथ में आए आर्मी के जवान सूबेदार दीनदयाल यादव , आर एच एम अविनाश कुमार, एस के पाण्डेय, सूबेदार शिव बहादुर मल्ला सहित 15 संसदीय टीम ने गार्ड आफ ऑनर देकर साथी जवान कि अंतिम बिदाई दी।
ज्यों ही पिकप पर नायक सोनू वर्मा का पार्थिव शरीर को रखा गया। बर्बश ही सभी की आंखे नम हो गई। वही सोनू की पत्नी रंजू देवी 30 वर्ष व मां कलावती देवी दहाड़े मार कर गिर पड़ी जबकि पुत्र तनिष्क 8 वर्ष कृष 4 वर्ष एकटक देखते रहे। सोनू वर्मा 13 साल पहले आर्मी में भर्ती हुए थे और तत्काल में पठान कोट में नायक के पद पर तैनात थे। डिप्टी के दौरान ही अचानक तबियत खराब होने पर विभाग द्वारा आर आर हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम निधन हो गया। जिसकी सूचना आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा परिजनों दे दी गई थी। फिर पार्थिव शरीर को गुरुवार के दिन एंबुलेंस के द्वारा नवका गांव टांडी पहुंचा जहां ग्रामीणों ने अपने लाल का अंतिम दर्शन कर नम आंखों से फूल माला अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, रेवती थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र,ग्राम प्रधान रवि सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी गण,किशुन पासवान ,मनोज कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिलामंत्री अनिल पाण्डेय, अमर गुप्ता सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित होकर फूल माला चढ़ाए। शहीद नायक सोनू वर्मा का अन्तिम संस्कार क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर किया गया।



