कार्यक्रमजागरूकतापुलिस विभागबलिया

मिशन शक्ति फेज – 5.0 के तहत थाना अध्यक्ष दुबहड़ ने महिलाओं को किया जागरूक


दुबहड़़(बलिया)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती व्यासी स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में महिला सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दुबहर थाना अध्यक्ष अजय पाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, आदि के बारे में बताने के साथ हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, साइबर हेल्पलाइन 1930, के बारे में जागरुक किया गया। थानाध्यक्ष अजय पाल द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये निर्देश दिया गया, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो तो तत्काल डायल 112 अथवा 1930 पर शिकायत करें या सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करें तत्काल संज्ञान लेकर गुप्त रूप से कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनोज कुमार , आलोक सिंह , आनंद यादव , तरुण मिश्र , ऋचा कुशवाहा , शोभा गुप्ता , धर्मेंद्र यादव , विश्वकर्मा साहनी, सुमित आदि लोग मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button