कार्यक्रमबलिया

12वी पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व अभय नारायण राय

बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अभय नारायण राय की 12वीं पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट वर्तमान सदस्य राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद एवं पूर्व अध्यक्ष, विशिष्ट अनिल कुमार झा जनपद न्यायाधीश बलिया व नरेंद्र कुमार दुबे अध्यक्ष दी सिविल बार एसोसिएशन बलिया ने संयुक्त रूप से स्व राय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने स्व श्री राय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि अभय नायण राय हमारे बड़े भाई के समान थे। हम उनका हमेशा आदर किए। उनके गुण ऐसा था कि हम लोग धारण नहीं कर पाएंगे। हम सबके वश की बात नहीं है। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आप लोग जो बखान किए, इससे स्पष्ट है कि वह निश्चित ही विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। दी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि अभय नारायण राय एक कुशल अधिवक्ता थे। वह निर्भीक एवं निडर थे। वह एक सम्मानित अधिवक्ता थे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुभाष पांडेय, साहित्यकार जनार्दन राय, उदय नारायण राय, जय प्रकाश उपाध्याय, विमल कुमार राय, अमित पांडेय, नंदजी प्रसाद, रजनीश राय, देवनारायण पांडेय, विनय सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्षता देवेंद्र कुमार दुबे और संचालन अशोक ओझा पूर्व अध्यक्ष ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button