बिजली के जर्जर तार व स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बलिया । संवाददाता बिजली के जर्जर व नंगे तारों तथा स्मार्ट मीटर में अनियमितता को लेकर गुरूवार को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पर धरना दिया ।
धरना को सम्बोधित करते हुए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही व जर्जर तारों से लगातार दुघर्टना हो रहा है लेकिन विभाग तारों को नही बदल रहा है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बिल में उपभोक्ताओं से खुलेआम लूट की जा रही है । धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, बिजली विभाग के एक्सिईन आर.के. सिंह, एसडीओ कमलेश, जेई सूर्य प्रकाश ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पत्रक सौंपा
इस मौके पर बिजेन्द्र पाण्डेय मुखिया,अजय सूर्यवंशी,आदर्श मिश्रा दीपू , चंदन गुप्ता ,अवनीश तिवारी,रामेश्वर तिवारी,संजीत शर्मा,अमरेश सिंह, संतोष कनौजिया,गुड्डू भारती, राणा सिंह, शुभम सिंह ,अजीत गुप्ता आदि थे।



