कार्यक्रमखेलकुदबलिया

बलिया स्टेडियम ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

लालगंज(बलिया) । जय माँ काली लालगंज वाली के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बलिया स्टेडियम और अंचलगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में बलिया स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 प्वाइंट से खिताब अपने नाम कर लिया।

फाईनल मैच का उद्घाटन सपा के प्रदेश सचिव संजय मिश्रा ने फीता काटकर की त्तपश्चात दोनों टीमों के बीच टांस करा कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त की । टांस जीत बलिया स्टेडियम के कप्तान गोबिन्द ने रेड प्रारम्भ की मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। अंचलगढ़ की टीम ने शुरुआती अंकों में बढ़त बनाई, लेकिन बलिया स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन रेड और अपने कुशल क्षेत्र रक्षण से वापसी करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। अंततः बलिया स्टेडियम की टीम ने निर्णायक बढ़त हासिल कर प्रतियोगिता का फाइनल 17 प्वाइंट जीत लिया। अंचलगढ़ की टीम 29 तथा बलिया स्टेडियम ने 46 प्वाइंट बनाये ।

कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्यातिथि संजय मिश्रा ने विजेता टीम को शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान दिया । वहीं उपविजेता रही अंचलगढ़ की टीम को कप देकर पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले मैंन आफ सीरीज का पुरस्कार बलिया स्टेडियम के देव को रेंजर साईकिल देकर पुरसस्कृत किया गया ।  फाइनल मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे मैदान में उत्साह और जयकारे गूंजते रहे।

खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने कहा कि कबड्डी गाँव की पारंपरिक खेल है, इससे शरीर मजबूत होता है । टीम भावना, अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने से मानसिक क्षमता विकसित होती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल मै कुशल रेफरी की भूमिका कन्हैया जी एवं शिव जी ने अपने निर्विवाद निर्णय से खिलाड़ियों का दिल जीत लीया कमेंट्री मोनू कुमार ने किया । इस अवसर पर दशरथ यादव, बिनायक मौर्या, संदीप यादव, धीरज शाह, आदि लोग उपस्थित रहे  । आयोजक कमेटी के अध्यक्ष धनंजय पासवान ने आँगनतुक के प्रति आभार ब्यक्त की खेल के सफल संचालन में डब्बू यादव,सुजीत पासवान, मुकेश यादव,जितेन्द्र, अमर यादव आदि ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button