कार्यक्रमपुलिस विभागप्रशासनिकबलिया

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर दुबहड़ थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न


दुबहड(बलिया)। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा के त्योहार को शांति पूर्वक व सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के लिए शनिवार को दुबहड़ थाने पर शांति पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अजय पाल ने किया ।थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व त्यौहार आस्था ,भक्ति भाव ,प्रेम और मेल मिलाप के प्रतीक है। हमें इन्हें हर्षोल्लास , सौहार्द पूर्वक एवं परंपरागत ढंग से मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और एक दूसरे की आस्था एवं भावनाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजनों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे ,वॉलिंटियर रजिस्टर, अग्निशमन यंत्र तथा एक-एक कांस्टेबल की तैनाती अनिवार्य होगी। पंडालों में खुले तारों का प्रयोग ना किया जाए और डीजे की आवाज 35 डेसिबल से अधिक ना हो। रात 10:00 बजे के बाद डी जे संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए ।थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल और मंदिरों में आने वाली महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। अश्लील गीतों एवं ऊंची आवाज में गानों पर प्रतिबंध रहेगा ।मूर्ति विसर्जन शालीनता, परंपरागत और शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित स्थान पर ही किया जाए‌। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने वालों से कठोरता से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।थाना अध्यक्ष अजय पाल ने आयोजकों ,ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों से कहा कि किसी भी पंडाल पर कोई समस्या होती है संबंधित थाने पर तत्काल सूचना दें। बैठक में उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मनोज, पवन कुमार सिंह एवं कई पुलिसकर्मी प्रधान प्रतिनिधि बलदेव गुप्ता ,टप्पू, ,महेंद्र पाल ,पंकज सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवजी दुबे आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button