
रसड़ा(बलिया)।बलिया बलिदान दिवस पर मंगलवार को क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में देश के अमर शहीदों तथा बलिया के क्रांतिकारियों के यादगार में कस्बा में स्थित शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व ब्लॉक परिसर स्थित शहीदों के स्तंभ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इसके बाद समिति के कार्यालय विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

वक्ताओं ने बलिया में स्वतंत्रता आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया आजादी के पांच वर्ष पूर्व 1942 में ही अपने को आजाद कर लिया था, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की एक अलग पहचान है।संयोजक कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि बलिया के क्रांतिकारी वीर सपूतों के बागी तेवर को जीवंत रखने व उससे प्रेरणा लेने के लिए ही क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वर्गीय अंजनी कुमार पांडेय के द्वारा बलिया में शहीदों के यादगार में जिला प्रशासन के द्वारा 19 अगस्त को बलिदान दिवस के रूप में अवकाश घोषित किया गया, जो बलिया को गौरव प्राप्त करता है।इस कार्यक्रम में दुर्गेश त्रिपाठी, आशु सिंह, राजेश गिरि, श्रीप्रकाश गुप्ता, संजय प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, रजनीकांत पांडेय, रवि सिंह, विशाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।



