कार्यक्रमबलिया

बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु 11 सदस्यों का दल हुआ रवाना


दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती बेयासी गांव से 11 सदस्यों के जत्थे का एक दल बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार के दिन रवाना हुआ। जो विभिन्न तीर्थ स्थानो का दर्शन करते हुए घर वापस आएगा । टीम के सदस्य पंकज गुप्ता ने बताया की बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद हम सभी लोग माता वैष्णोदेवी के दर्शन करेंगे। माता वैष्णो देवी का दर्शन के बाद 17 जुलाई को वापस होंगे ।टीम में हीरालाल गुप्ता, चंदन शर्मा, पंकज गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अजय गुप्ता, संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार गुप्ता,लक्ष्मण प्रसाद ,राहुल कुमार ठाकुर, गोलू पाल, जितेंद्र प्रसाद गए हैं।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button