
बैरिया(बलिया) । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में टॉप रैंक हासिल कर बलिया की बेटी शक्ति दुबे ने बलिया का मान बढ़ाया है। बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) दोकटी की रहने वाली शक्ति दूबे साल 2018 से UPSC की तैयारी कर रहीं थी। लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता की शिखर पर पहुंची शक्ति दूबे शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। UPSC टॉपर शक्ति दुबे अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहती हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है।