
रसड़ा (बलिया)।फुलेहरा शिक्षण संस्थान समूह कमतैला, रसड़ा के संस्थापक स्व. ब्रह्माशंकर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को भावपूर्ण ढ़ंग से मनाई गई।इस दौरान फुलेहरा संस्थान समूह के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं ने दीप जलाकर स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि संस्थापक स्व. सिंह ने रसड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में खासकर बालिकाओं की शिक्षा हेतु क्रांतिकारी प्रयास किया। जिससे आज रसड़ा क्षेत्र की बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।