कार्यक्रमपुलिस विभागबलियाबिग ब्रेकिंग

दुबहड़ पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन करके एकता एवं अखंडता का दिया संदेश


दुबहड़(बलिया)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष अजय पाल की अध्यक्षता में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को समझते हुए एकता, अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात, दुबहर ढाला स्थित राम सिहासन किसान इंटर कॉलेज से होते हुए धरनीपुर मोड तक लगभग एक किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत की एकता और अखंडता का परिचय दिया।
दौड़ के दौरान राष्ट्रीय ध्वज और देश भक्ति के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा संकेतक, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक इंतजाम पूरी तरह से किए गए थे। यह आयोजन सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा। इस अवसर पर उप निरीक्षक अरविंद यादव, राज बहादुर सिंह, शिवम नाथ आर्य, हेड कांस्टेबल दिनेश विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव, कांस्टेबल आलोक सिंह, दिलीप कुमार, अखिलेश यादव, रवि मौर्य, सत्य प्रकाश पटेल, आनंद यादव, महिला कांस्टेबल रिचा कुशवाहा, सुषमा यादव, रुचि प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button