
लालगंज (बलिया) । स्थानीय पुलिस ने 12 पेटी 8 पीएम 1.80 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब कुल 103.68 लीटर के साथ एक व्यक्ति को शिवपुर घाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जल मार्ग के रास्ते अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा है। यह सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालगंज आशुतोष मद्धेशिया मय फोर्स सेमरिया ढाले पर पहुच चौकना होकर तलाश शुरू की जहाँ से सुराग मिला की वह ब्यक्ति शराब लेकर शिवपुर घाट की तरफ निकल चूका है जिसपर पुलिस टीम बिना बिलम्ब किये शिवपुर घाट पहुंची, जहां घाट शराब की पेटियाँ रखी हुयी दिखी जिसके बगल मे एक युवक खड़ा था पुलिस को देख वह तेजी से भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पुलिस टीम ने धर दबोचा । पकड़े गये ब्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम महेश कुमार गौड़ पुत्र रोशन गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम वाजीदपुर (रामपुर) थाना दोकटी, जनपद बलिया बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।



