कार्यवायीपुलिस विभागबलियाबिग ब्रेकिंग
बांसडीह: चौराहे पर लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई,महत्वहीन पद पर सीओ प्रभात कुमार का स्थानांतरण

बांसडीह( बलिया)। बांसडीह चौराहे पर बुधवार की सायं सड़क जाम के दौरान आमलोगों व महिलाओं पर पुलिस की लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार माने जा रहे सीओ बांसडीह प्रभात कुमार का प्रदेश सरकार ने स्थानान्तरण कर दिया हैं। सीओ प्रभात कुमार को कानपुर नगर जनपद में केन्द्रीय वस्त्र भंडार का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। जनप्रतिनिधियों व आमलोगों ने गुरूवार को सीओ बांसडीह प्रभात कुमार को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए तत्काल पद से हटाने की मांग किया था।