बलियारसड़ासम्मान

यूपीपीसीएस परीक्षा में अभिषेक को मिली कामयाबी,नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन, गांव में खुशी


रसड़ा (बलिया)।यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में पकवाइनार (बलिया) से सटे मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कन्सो गांव निवासी रिटायर हेड मास्टर हरि प्रसाद सिंह के पौत्र व अमरोहा जनपद में कार्यरत पीसीएस अधिकारी जिला उद्योग प्रबंधक दीपनारायण सिंह के छोटे भाई अभिषेक सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है।इसकी जानकारी होते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।अभिषेक के पिता जितेंद्र सिंह किसान और मां शारदा सिंह गृहिणी हैं। अभिषेक ने कड़ी मेहनत के बल पर दूसरे प्रयास में सफलता हासिल किया है।अभिषेक सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई देवस्थली विद्यापीठ संवरा व बीए अपने गांव के ही राधामोहन किसान मजदूर पीजी कॉलेज नियामतपुर कन्सो और बीएड टाउन डिग्री कॉलेज बलिया से की है। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। इनके बड़े भाई भी पीसीएस अधिकारी हैं। सबसे छोटे भाई विवेक सिंह अमरोहा में प्राइवेट जॉब करते हैं। पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक को उनके बड़े भाई पीसीएस अधिकारी दीपनारायण सिंह से प्रेरणा मिली है। अभिषेक की कामयाबी पर अधिवक्ता मृगेंद्र बहादुर सिंह, सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, शंभूनाथ सिंह आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button