
रसड़ा (बलिया)।मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया (रसड़ा) में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।समारोह में मदरसा के प्रभारी प्रधानाचार्य अतीकुर्रहमान द्वारा उसैद अख्तर प्रबंधक, मु. असअद उप प्रबंधक, जावेद अख्तर सेक्रेटरी, शकील अहमद नायब सेक्रेटरी, अकबर अली कोषाध्यक्ष, मु. जहांगीर आडिटर के साथ ही मु. परवेज, रूस्तम अली आदि सदस्य का स्वागत कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाफिज आसिम जफर, जावेद अंसारी जाम, मौलाना तसौवर हुसैन, मुफ्ती तुफैल अहमद, मौलाना कमरूज्जिया, अशरफ कमाल, फैयाज अहमद, नौशाद अहमद, जुनेद अख्तर, इकबाल अहमद, नसीम अहमद, दिलशाद अहमद, शाकिब अली, मु. जफर, शमशाद अहमद, मौलाना नईम जफर, मुख्तार अहमद, फिरोज अहमद आदि उपस्थित रहे।