
रसड़ा (बलिया)।प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के अध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय दलई तिवारीपुर के प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह का घर से स्कूल आते वक्त रास्ते में मोटरसाइकिल से गिरा बैग का रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने मात्र आधे घंटे में ही बरामद कर प्रधानाध्यापक के हवाले कर दिया।इस सफलता पर कोतवाल की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष ने बताया कि वह शनिवार को सुबह घर से सरकारी विभागीय टैबलेट एवं कई आवश्यक कागजात को बैग में रखकर बाइक में पीछे बैग टांग कर स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते में उक्त सामानों से भरा बैग कहीं गिर गया।बलवंत सिंह ने इसकी सूचना अपने शिक्षक साथियों के साथ थाने पर जाकर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को दिया। कोतवाल फौरन इसकी छानबीन कर पता लगाने में जुट गए। उन्होंने आधे घंटे के अंदर सभी कागजात एवं टैबलेट सहित बैग सुरक्षित रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह को सुपुर्द कर दिया।उनकी इस कामयाबी पर रसड़ा के सभी शिक्षकों ने प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को बधाई दी है।



