
रसड़ा (बलिया)।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस व भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जन आक्रोश रैली (विशाल जुलूस) स्थानीय गांधी पार्क से निकाला गया। जुलूस में युवाओं, छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय श्रीराम व हिंदू-हिंदू एक रहेंगे, भेदभाव को नहीं सहेंगे, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे आदि नारे लगाते चल रहे थे।यह जन आक्रोश रैली श्रीनाथ चौराहा, पश्चिम मोहल्ला, ब्रह्मस्थान, सदर बाजार, मुंसफी मोड़, मिशन रोड, भगत सिंह तिराहा, प्यारेलाल चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए श्रीनाथ मठ पर पहुंच कर समाप्त हो गया। जुलूस का नेतृत्व विहिप के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार आर्य, महंत कौशलेंद्र गिरि, कौशल किशोर गुप्त, संदीप सोनी, वेदप्रकाश सिंह रिंकू, ठाकुर मंगल सिंह, अविनाश सोनी, दिलीप मद्धेशिया, गोपालजी सोनी, प्रवीण सिंह कर रहे थे।इस दौरान अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उनके मठ और मंदिर तोड़े जा रहे हैं। महिलाओं से बलात्कार किया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भारत सरकार से की है। वक्ताओं ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चुप हैं जो उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है। वे मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर तो आवाज उठाते हैं लेकिन हिंदुओं पर होने वाले जुल्म पर एक भी शब्द नहीं बोलते हैं। जुलूस में मुख्य रूप से इंद्रजीत सिंह, हर्ष नारायण सिंह, ओमजी बरनवाल, अजय पांडे, कन्हैया प्रसाद, श्याम कृष्ण गोयल, डॉ. प्यारे मोहन वर्मा,अजय ठाकुर, संजय गुप्त, संजय सिंह, सुरेश जायसवाल, शशिकांत जायसवाल विद्याभूषण जायसवाल, शिवम सोनी आदि रहे। जुलूस का संचालन कौशल गुप्त ने किया।इस दौरान कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ डेट रहे।