कार्यवायीप्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

प्रसूता व नवजातों की मौत मामले में चिकित्सक गिरफ्तार


बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रसूता और जुड़वा नवजातों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को पूर्वांचल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चियों का मृत जन्म हुआ। आरोप है कि डॉक्टर आदित्य सिंह ने पहले महिला की हालत सामान्य बताई, लेकिन कुछ देर बाद हार्ट अटैक की बात कहकर उसे मऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि महिला की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी और इलाज में लापरवाही के कारण ही प्रसूता व दोनों नवजातों की मौत हुई।
इस मामले में कोतवाली थाना में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चिकित्सक डॉ. आदित्य सिंह (32) पुत्र डा. चंद्रशेखर सिंह निवासी बैरिया, हाल पता पूर्वांचल अस्पताल, कोतवाली क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल प्रवेश तिवारी और संदीप कुमार यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button