बलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

यूपीपीसीएस में आकांक्षा सिंह का चयन,बैरिया क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण

बलिया । बैरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का अवसर है कि जननायक, कर्मठ समाजसेवी एवं शिक्षा के प्रबल पक्षधर निर्भय नारायण सिंह जी की भतीजी आकांक्षा सिंह का चयन यूपीपीसीएस में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल एक परिवार की सफलता है, बल्कि पूरे जनपद और क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई दिशा और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है।

आकांक्षा सिंह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जब समाज में शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है, तो सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से आता है। निर्भय नारायण सिंह जी हमेशा से कहते आए हैं । “शिक्षा ही असली ताकत है”, और आज उनकी यह सोच एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आई है।
यह उपलब्धि जनपद के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि कठिन परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बैरिया की धरती अब शिक्षा और सफलता की नई पहचान बनती जा रही है, जो आने वाले समय में और भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button