अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

रामयज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का जुटा हुजूम,भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद


दयाछपरा (बलिया)। दयाछपरा में आयोजित रमज्ञान यज्ञ की अंतिम दिन श्रद्धालु नर-नारियों का हुजूम भोर के 5:00 बजे ही यज्ञ स्थल पर पहुंच गया। श्रद्धालुओं के गगन भेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजाय मान हो गया।दिन के 2:00 बजे तक यज्ञ मंडप में विद्वान यज्ञाचार्य घनश्याम मिश्र की देखरेख में 11वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा विभिन्न वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन पूजन चलता रहा।उसके बाद दूर-दूर से आए साधु संत और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।तत्पश्चात साधु संतों को यज्ञ संचालक ख्याति लब्ध सन्त रामभद्राचार्य उर्फ बालक बाबा के द्वारा अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर विदा किया गया।इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर ग्राम सभा दया छपरा के सभी नर नारियों ने आगंतुकों की सेवा में लग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button