
बांसडीह( बलिया) । नपं के वार्ड नंबर 11 गुदरी बाजार में मंगलवार सायं एक युवक की करेंट से मौत हो गई। गुदरी बाजार निवासी बिजली मिस्त्री 18 वर्षीय राकेश तुरहा अपने घर के पास ही एक घर में विद्युत तार जोड़ रहा था। इस दौरान अचानक करेंट से गिरकर घायल हो गया। राकेश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



