अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

भगवान लीला अवतार की कथा सुनने से मानव को मोक्ष की प्राप्ति: आचार्य दयाशंकर शास्त्री

बलिया। संवाददाता आचार्य दयाशंकर शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान लीलाअवतार की कथा सुनने से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान ने बाल लीला करके सभी जाति को संदेश दियाकि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होगी तब तब धर्म की रक्षा के लिए मैं पृथ्वी पर अवतार लूंगा। पृथ्वी पर धर्मराज की स्थापना करूंगा। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर सभी मानव का कल्याण किया। शहर के मिश्र नेवरी, काशीपुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण सिंह शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन कर रहे थे। शास्त्री महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान की बाल लीलाओं की कथा जो सुनता है उसे मुक्ति की प्राप्ति होती है। भगवान वेद व्यास ने 17 पुराणों की रचना किया फिर भी उनके मन को संतोष नहीं मिला। नारद जी ने कहा कि आप भगवान की बाल लीला स्वरूप का वर्णन कीजिए जिसमें समस्त चराचर जगत शामिल है तभी आपके मन को संतोष मिलेगा और मन में आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी। भगवान की इन बाल लीलाओं का जो भी दर्शन करता है उसे भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। महायज्ञ में दिव्य प्रवचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने भगवान के बाल स्वरूप का दर्शन कराकर देवकी और वासुदेव को धन्य कर दिया। भगवान ने उनको दर्शन देकर उनको मोक्ष की प्राप्ति कराया । महायज्ञ में प्रतिदिन हवन-पूजन के साथ शतचंडी पाठ हो रहा है। श्रद्धालु भक्त मंडप की परिक्रमा कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button