कार्यक्रमप्रशासनिकबलियासम्मान

आपदा पिड़ितों के बीच पहुंची IRCS पहुंचाई राहत सामग्री


बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष IRCS बलिया के निर्देशन में, मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशानुसार सदर तहसील के ग्राम फेफना (राजभर बस्ती) में कतिपय कारणों से लगी लाग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया।
राहत सामग्री का वितरण अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अनिल कुमार द्वारा किया गया।
अनिल कुमार ने कहा कि आपदा में जन मानस का सहयोग करना सबसे बड़ा पुनित कार्य है, मैं सौभाग्यशाली हूं कि ईश्वर ने हमें रेड क्रॉस के माध्यम से सेवा का अवसर प्रदान किया।
उन्होंने रेड क्रॉस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था आपदा में हमेशा सामाजिक कार्यों में तत्पर रहती है।
इस अवसर पर रेड क्रॉस से जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह, हेमंत कुमार, ग्राम प्रधान फेफना केशव गुप्ता, नितेश पाठक, दीपक कुमार, इत्यादि सम्मानित पदाधिकारी/ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button