कांग्रेसकार्यक्रमक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

नगरा में बेटी की हत्या की न्यायिक जांच हो: अजय राय

बलिया ।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय में पूजा चौहान की आत्महत्या के मामले में परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। मौत को एसपी बलिया ने आत्महत्या करार दिया जिससे क्षेत्रीय जनो में आक्रोश है। परिजनो से मिलने के बाद अजय राय ने कहा कि योगी सरकार अपने ही चौकीदार को न्याय नहीं दे पा रही है। वो प्रदेश की जनता को क्या न्याय देगी। उन्होंने नगरा की घटना को हत्या बताते हुए घटना की न्यायिक जांच की मांग किया।
उल्लेखनीय हैं कि नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाबराय में 23 मार्च की सुबह पूजा चौहान का शव दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ से लटकता मिला था। शव का दोनों हाथ पीछे से रस्सी से बंधा था। अजय राय ने पूजा के पिता धर्मराज चौहान, बहन नेहा एवं उसके भाई से मिलकर घटना की पूरी जानकारी किया। मृतका के पिता ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने स्पष्ट रूप से बेटी की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस असली आरोपियों को बचाने के लिए जानबूझकर इसे आत्म हत्या बता रही है। वही बहन नेहा ने पुलिस की कहानी को नकार दी कि मृतका ने आत्महत्या किया है कैसे हाथ पीछे से बांधकर कोई व्यक्ति आत्महत्या करेगा। पिता एवं बहन ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने न्याय की मांग करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार से घटना की जांच कराकर उनके साथ न्याय करे। वही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतका के बीमार मां से भी मिले और कहा कि न्याय की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है। योगी आदित्यनाथ की पुलिस बेलगाम हो गई है। चारों तरफ जंगलराज है।कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। कहे कि विधानसभा जब चलेगा तो मामले को सदन में भी उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से घटना की न्यायिक जांच कराकर परिजनो को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, पुनीत पाठक आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button